महाराज के परिवार के पांच सदस्य एम्स से डिस्चार्ज, किया होम क्वारंटीन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ऋषिकेश एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के परिवार के पांच सदस्यों को सोमवार शाम डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही उन्हें होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। वहीं, मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी अमृता रावत अभी भी एम्स में भर्ती हैं।

एम्स के संकायाध्यक्ष प्रो. यूबी मिश्रा ने बताया कि महाराज के परिवार के पांचों सदस्य हालांकि कोरोना पॉजिटिव हैं, लेकिन वे सभी ए-सिम्टमेटिक (जिस व्यक्ति में रोग के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हों) हैं। इसलिए केंद्र सरकार की गाइड लाइन के आधार पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उनके घर में क्वारंटीन रहने की सही व्यवस्था है। इसलिए अब वे घर में ही क्वारंटीन रहेंगे।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी अमृता रावत का अभी भी कोविड वार्ड में इलाज किया जा रहा है। प्रो. मिश्रा ने बताया कि रविवार को पर्यटन मंत्री महाराज, उनकी पत्नी समेत पांच पारिवारिक सदस्यों को कोविड संक्रमित पाए जाने पर एम्स में भर्ती किया गया था। जहां सभी सदस्यों की विस्तृत जांच की गई।

उन्होंने बताया कि परिवार के उक्त सदस्यों में कोरोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। लिहाजा ऐसे मरीज जिनमें कोविड के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हों, उनको केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइड लाइन के तहत होम क्वारंटीन में रखा जा सकता है। लिहाजा उनके व्यक्तिगत आग्रह पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: मातृ नवमी का श्राद्ध रविवार, 04 अक्टूबर को होगा
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440