पर्यटन मंत्री महाराज के परिवार के पांच सदस्य फिर हुए एम्स में भर्ती

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ऋषिकेश एम्स में भर्ती राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के परिवार के पांच सदस्यों को अस्पताल से सोमवार शाम छुट्टी देने के बाद रात में दोबारा भर्ती कर लिया गया है। एम्स प्रशासन ने उनमें कोरोना के लक्षण न दिखाई देने और केंद्र की गाइडलाइन का हवाला देकर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था और होम क्वारंटीन करने की सलाह दी थी। लेकिन कुछ घंटे बाद ही उक्त परिजन दोबारा एम्स पहुंच गए। जिसके बाद उन्हें फिर भर्ती कर लिया गया।

एम्स संस्थान की ओर से सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में संकायाध्यक्ष (अस्पताल प्रशासन) प्रो. यूबी मिश्रा ने बताया था कि महाराज और उनकी पत्नी के अलावा उनके परिवार के पांच सदस्यों को संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया था कि परिवार के उक्त सदस्यों को सोमवार शाम डिस्चार्ज कर दिया गया है। कहा कि सभी सदस्य ए-सिम्टमैटिक हैं, लिहाजा उनमें कोविड के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइड लाइन के तहत वो होम क्वारंटीन किए जा सकते हैं। इसलिए उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, इसके कुछ घंटे बाद ही पांचों सदस्य दोबारा एम्स पहुंच गए। जिसके बाद उन्हें फिर भर्ती कर लिया गया। प्रो. यूबी मिश्रा ने इसकी पुष्टि की। हालांकि उन्होंने इस बाबत जानकारी होने से मना कर दिया कि ऐसा कैसे हुआ। कहा कि महाराज के परिजनों को जिला प्रशासन ने वापस भेजा या किसी और ने, इसकी जानकारी नहीं है। वहीं, इस मामले में डीएम देहरादून से जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः पत्नी से विवाद के बाद युवक की संदिग्ध मौत, छत के कमरे में मिला शव
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440