हल्द्वानी में जुआ खेलने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार, 14500 रूपए की नगदी और ताश की गड्डिया बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर की मंडी चौकी पुलिस ने रामपुर रोड स्थित ओपन यूनिवर्सिटी के पास पांच लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके पास से हजारों रूपए की नगदी और ताश की गड्डियां बरामद हुई हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -   शनि और राहु-केतु जैसे ग्रह अशुभ परिणाम देते हैं…तो जरूर करें ये अचूक उपाय

मंडी चौकी पुलिस को सूचना मिली कि ओपन यूनिवर्सिटी के पास स्थित जंगल में जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर पांच जुआरियों को धर दबोचा। उनके पास से 14500 रूपए की नगदी और ताश की गड्डिया बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों में सोनू दिवाकर पुत्र महाबीर सिह दिवाकर निवासी दुर्गा कलौनी बरेली रोड, पकज पलड़िया पुत्र स्व. आनन्द बल्लभ निवासी इन्द्रपुरी बरेली रोड, मौ. नाजिम पुत्र मौ. ताहिर निवासी गोपाल मन्दिर के पास नई बस्ती थाना वनभूलपुरा, दीपक जायसवाल पुत्र स्व. लालता प्रसाद जायसवाल निवासी नागपाल शोरुम के सामने बरेली रोड, मनीष वार्ष्णेय पुत्र स्व. सुरेन्द्र पाल निवासी बद्रीपुरा बताया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने की तैयारी चल रही थी।

यह भी पढ़ें -   02 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440