ऐतिहासिक झंडे जी का आरोहण के साथ ही झंडा मेला शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। प्रेम, सद्भावना व आस्था का प्रतीक ऐतिहासिक श्रीझंडे जी का आरोहण के साथ ही दो दिवसीय सूक्ष्म झंडा मेला शुरू हो गया। दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर श्रीगुरुराम राय दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के सानिध्य में श्री झंडेजी का आरोहण किया गया। सुबह आठ बजे से श्रीझंडे जी को उतारा गया। इसके बाद सेवकों द्वारा दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल से श्रीझंडे जी को स्नान कराया। 10 बजे से श्रीझंडे जी (पवित्र ध्वज दंड) पर गिलाफ चढ़ाने का काम शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 276 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे के बीच झंडे जी का विधिवत आरोहण शुरू हुआ। दो बजकर 10 मिनट पर श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन महंत श्री देवेंद्र दास महाराज के सानिध्य में श्री झंडेजी का आरोहण हुआ। विभिन्न राज्यों के पहुंची संगत ने गुरु महाराज के जयकारे लगाए। इसके बाद संगत श्री महंत देवेंद्र दास महाराज का आशीर्वाद लेकर वापस लौटी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड PCS में जसमीत कौर बनीं प्रदेश टॉपर, रुद्रपुर की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440