भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर किया झंडा रोहण व चलाया स्वच्छता अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा हल्द्वानी नगर एवं भाजपा उत्तरी मण्डल ने सभी बूथों पर पार्टी का झंडा रोहण एवं स्वच्छता अभियान चलाया।

नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में नगर के सभी बूथों पर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घरों में भाजपा का झंडा रोहण किया गया। जबकि भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय में नगर के पदाधिकारियों व कार्यक्रमों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का उद्बोधन सामूहिक रूप से सुना गया।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चन्दन बिष्ट, विजय बिष्ट, दिनेश खुल्बे, नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल, मधुकर श्रोत्रिय, जिला मीडिया प्रभारी संजय दुमका, नगर उपाध्यक्ष मनीष पाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिभा जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष महबूब अली, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र कश्यप, शंकर कोरंगा, देवेंद्र बिष्ट, कमल लामाकोटी आदि लोग उपस्थित रहे।

इधर भाजपा उत्तरी मंडल कार्यकर्ताओं ने संगठन का स्थापना दिवस बूथों में पार्टी का झंडा और स्वच्छता अभियान चला कर मनाया। नगर अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि पीएम मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को हमें मिल जुलकर आगे बढ़ाना है।
कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी संजय दुम्का, नगर महामंत्री दिशांत टंडन, ज्ञानेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष पनराम, अंशुल पांडे, मुन्नी बिष्ट, मंत्री चंदन नेगी, अनिल चंदोला, पूजा भंडारी, वीरेंद्र देउपा, आनंद आर्य, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह अधिकारी, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी, पंकज जोशी, विक्रम बिष्ट, आकाश गर्ग, दीप्ति चुफाल, अरुण कुमार, अंजू जोशी, मीना गोस्वामी, राधा तिवारी, पूनम जोशी, दीपा सनवाल, कामायनी मिश्रा, प्रेमलता पाठक, ऋतु कक्कड़, गीता उप्रेती, गीता पांडे, मनोज लोहनी, रमेश चंद्र शर्मा, गिरीश चंद्र पांडे, भुवन भट्ट, आदित्य प्रकाश, अभिषेक बक्शी, योगेंद्र परमार, राशिद खान, अमर सिंह भदौरिया, रामजी कटियार, रमेश कांडपाल, हरीश गौरा, कमल पाठक, भुवन फर्सवान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440