होम एवं संस्थागत क्वारन्टाइन के नियमों का करें पालन : रतूड़ी

खबर शेयर करें

लॉकडाउन में राज्य की जनता के सहयोग पर डीजीपी ने दिया धन्यवाद

समाचार सच, देहरादून। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अनिल के रतूड़ी ने प्रदेश की जनता को लॉकडाउन में उत्तराखण्ड शासन, प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम अनलॉक की स्थिति में आ गये हैं और यह समय हमारे व आप सभी के लिए बेहद संवेदनशील है, इसलिए जहां एक ओर महामारी का खतरा अभी टला नहीं है, जिस हेतु हमें बहुत सतर्कता, परहेज, सामूहिक समाज के रुप में करने की आवश्यकता है। वहीं दूसरी ओर अनलॉक के दृष्टिगत जन जीवन को विशेषकर आर्थिक दृष्टिकोण से अपनी जगह लाना भी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इन दोनों कार्यों को एक साथ करने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि इस अनलॉक में हम लोग इसके लिए बनाई गयी व्यवस्था का पालन करें। जिसमें सबसे महत्वपूर्ण है होम क्वारन्टाइन एवं संस्थागत क्वारन्टाइन के नियमों का पालन करें।

उनका कहना था कि जो भी व्यक्ति इन नियमों का पालन नहीं कर रहा है हमें उसके विरुद्ध महामारी अधिनियम एवं आईपीसी के अन्तर्गत कानूनी कार्यवाही करनी पड़ती है। जो हम कर रहें है और आगे और सख्ती से करेंगे। साथ-साथ यह भी बहुत महत्वपूर्ण है कि जब आप समाज में घर से बाहर निकलकर सार्वजनिक स्थानों पर अपने कार्य या किसी महत्वपूर्ण विषय के लिए जाए तो आप यह सुनिश्चित कर लें कि आप मास्क पहनें, 2 गज की दूरी रखें और अपने हाथों को सैनिटाइज करें ताकि आप स्वंय भी इस महामारी के दृष्टिगत सुरक्षित और अन्य व्यक्ति भी सुरक्षित रह सके।

उनका कहना था कि आपको यह जानकारी देना चाहता हूं कि उत्तराखण्ड शासन द्वारा महामारी अधिनियम के अन्तर्गत सभी सरकारी/गैरसरकारी/व्यवसायिक प्रतिष्ठान/सार्वजनिक स्थल हेतु नियमावली बनाई गई है, जिसमें इसका पालन ना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही पुलिस करेगी। जो व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर बिना मास्क के आएंगे या थूकेंगे या 2 गज की दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) नहीं रखेंगे, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिसमें प्रथम बार 100 रुपये का जुर्माना उसके पश्चात 200 से 500 रुपये तक का जुर्माना साथ ही 6 माह तक के कारावास और 5000 रुपये तक का जुर्माना इसमें किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम सब की यह जिम्मेदारी है कि एक दूसरे का सहयोग करते हुए इस महामारी से लड़ना है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे इस कानून का पालन करे और शासन, प्रशासन के साथ सहयोग करें।

यह भी पढ़ें -   UGC के नए नियम के विरोध में हल्द्वानी में सत्याग्रह, बुद्ध पार्क में जुटे सैकड़ों लोग; आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440