पाचन क्रिया मजबूत करने के लिए अपनायें ये घरेलू उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अगर आपको जीवन भर स्वस्थ रहना है तो आपका पाचन तंत्र का दुरुस्त होना बहुत जरुरी है। पाचन तंत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। स्वस्थ शरीर स्वस्थ दिमाग के निर्माण में सहायक होता है। अधिक खाना, अनियमित खाना, देर रात तक जागना, ये सारी स्थितियां आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करती हैं। पाचन तंत्र हमारे भोजन को पचाता हैं एवं उसमें से मिले पौष्टिक तत्वों को शरीर को प्रदान करता है।
अपनाए ये आसान घरेलू
-जल्दबाजी से भोजन करने से वह आसानी से पचता नहीं है। आमतौर लोग खाने के टुकड़े को 8-10 बार चबाते हैं जबकि खाने को कम से कम 30-35 बार चबाकर खाना चाहिए। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है।
-पाचन क्षमता बढ़ाने के लिए खाने में ज्यादा से ज्यादा फलों का इस्तेमाल करना चाहिए। फलों में बेल, पपीता, अनार, आम, अंजीर, अमरूद, नाशपाती और संतरे का सेवन करना बेहतर रहेगा। इनमें फाइबर होता है, जो पेट साफ करने का काम करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है।

  • भोजन पचाने में परेशानी हो रही हो तो गर्म पानी पिएं। सुबह गर्म पानी पीने और भोजन से पहले कम से कम तीस मिनट पहले पानी पीने से पाचन तंत्र साफ रहता है।
    -कच्चा पपीता सेहत के लिए बहुत अच्छा है। आंत की कमजोरी के कारण शरीर में विटामिन्स का संचय नहीं होता है तो हम पपीते के सेवन से विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं।
    -केला यह आपके आंतों के कार्य को सही बनाए रखता है, आप इसे खाना खाने के बाद या पहले कभी भी खा सकते हैं। दोनों ही तरीकों से यह आपके पेट के लिए फायदेमंद है।
    -व्यायाम न केवल स्वस्थ वजन संतुलित बनाये रखने में मदद करता है बल्कि यह चयापचय को गति और पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। रोज व्यायाम के लिए कम से कम 30 मिनट का समय जरूर निकालें।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440