ऐसा लगा जैसे बाबा ने खुद घर बुला लिया…अमेरिका से कैंची धाम पहुंचे भक्त की भावुक कहानी

खबर शेयर करें

नीब करौरी बाबा के 62वें स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विदेशी श्रद्धालु ने साझा किया आध्यात्मिक अनुभव

समाचार सच, नैनीताल/कैंचीधाम (नीरू भल्ला)। आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के अद्भुत संगम के बीच बाबा नीब करौरी महाराज के 62वें स्थापना दिवस पर कैंची धाम एक बार फिर श्रद्धालुओं के विशाल समागम का साक्षी बना। देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी हजारों भक्त बाबा के दरबार में पहुंचे और उनके चरणों में श्रद्धा अर्पित की।

इसी श्रद्धा के सागर में अमेरिका से आए भक्त मैक्स विलियम्स भी शामिल रहे। पहली बार कैंची धाम पहुंचे मैक्स के लिए यह यात्रा केवल एक धार्मिक भ्रमण नहीं, बल्कि एक गहन आध्यात्मिक अनुभव साबित हुई। बाबा के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए वे भावुक हो उठे।

यह भी पढ़ें -   जयपुर में धरने के दौरान Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को मारा थप्पड़, चार युवक हिरासत में

मैक्स ने बताया कि वर्ष 2020 में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु रामदास जी के व्याख्यानों को सुनने के बाद उनका झुकाव अध्यात्म की ओर बढ़ा। धीरे-धीरे बाबा नीब करौरी महाराज की शिक्षाओं और सेवा भाव ने उनके जीवन को नई दिशा दी। आज वे अमेरिका में रहकर बाबा के संदेशों के प्रचार-प्रसार और विभिन्न सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं।

कैंची धाम पहुंचने के अपने अनुभव को साझा करते हुए मैक्स ने कहा, जैसे ही मैंने इस पवित्र भूमि पर कदम रखा, मुझे ऐसा महसूस हुआ मानो बाबा ने स्वयं मुझे अपने घर वापस बुला लिया हो। यहां की सकारात्मक ऊर्जा, लोगों का स्नेह और वातावरण की शांति शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि कैंची धाम में बिताया गया हर क्षण उनके जीवन की अमूल्य स्मृतियों में शामिल हो गया है। बाबा के प्रति श्रद्धा और विश्वास ही उन्हें हजारों किलोमीटर दूर अमेरिका से यहां तक खींच लाया।

यह भी पढ़ें -   मसूरी में बड़ा सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन महिलाएं और मासूम घायल

स्थापना दिवस के अवसर पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच मैक्स ने नैनीताल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए किए गए इंतजाम बेहद प्रभावी और सुव्यवस्थित हैं, जिससे लाखों भक्तों को दर्शन करने में आसानी हो रही है।

कैंची धाम में स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे दिन बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और महाप्रसाद ग्रहण किया। देश-विदेश से पहुंचे भक्तों की मौजूदगी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति आस्था की कोई सीमा नहीं है और उनका संदेश आज भी पूरी दुनिया के लोगों को जोड़ रहा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440