हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो ने ली राहगीर की जान, मौके पर हुई मौत

खबर शेयर करें

डिग्री कॉलेज के पास सड़क पार करते समय हुआ हादसा, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा डिग्री कॉलेज के समीप उस समय हुआ, जब व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नैनीताल की ओर से आ रही एक बोलेरो ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसे बचाने का मौका तक नहीं मिल सका और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 379 पदों पर निकली भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन, 26 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाल रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके और उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

यह भी पढ़ें -   छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का फूंका पुतला

हादसे के चलते नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को कब्जे में ले लिया है तथा चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं, इस हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440