समाचार सच, हल्द्वानी। रक्षाबंधन त्यौहार पर जनस्वास्थ्य से किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो, इसके प्रति खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क हो गया है। इसे लेकर खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की जा रही है। अभियान के तहत कई प्रतिष्ठानों से मिठाईयों व ड्राई फ्रूट्स के सैंपल लिए गए हैं। रक्षाबंधन त्यौहार में प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थों से जनस्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार खिलवाड़ न हो, इसके लिए रविवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने नगर में अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नगर के कई प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों से मिठाईयों के साथ ही ड्राई फ्रूट्स आदि के सैंपल लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी कैलाश टम्टा ने बताया कि जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया है। सभी सैंपलों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमित्ता सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्विनी सिंह, राजेश शर्मा, नंदकिशोर शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



