
समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना काल में जनप्रतिनिधियों की भूमिका की जितनी सराहना की जाय कम है। कई गांव के जनप्रतिनिधि अपनी जान जोखिम डाल कर लगातार लोगों की सेवा कार्य में लगे हुए हैं। ऐसे ही जनप्रतिनिधि हैं नैनीताल जनपद के गौलापार क्षेत्र खेड़ा ग्राम के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट और उनकी पत्नी लीला बिष्ट जो वर्तमान में क्षेत्र की प्रधान हैं। इन दोनों के द्वारा कोरोना संक्रमण काल में ग्राम खेड़ा ही नहीं बल्कि पूरे गौलापार के कई गांव में लोगों की सेवा भाव में लगे हुए हैं। क्षेत्र में लगातार इनके द्वारा सेनेटाइज का छिड़काव, जागरूक अभियान चलाकर लागों को कोरोना बीमारी के प्रति जागरूक किये जाने के साथ-साथ जरूरतमंदों को राशन का वितरण किया जा रहा है।

आपकों बता दें समाचार सच न्यूज पोर्टल ने कोरोना काल में कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य कर समाज में सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने वाले लोगों को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में बीते दिवस समाचार सच की टीम ने गौलापार खेड़ा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट एवं उनकी पत्नी खेड़ा ग्राम प्रधान लीला बिष्ट को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान समाचार सच की टीम ने दोनों जनप्रतिनिधियों द्वारा वर्तमान में क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पुलिस कास्टेबिल नरेन्द्र कुमार, गीता सनवाल, समाचार सच के उत्तराखण्ड प्रभारी फरहत रऊफ, सम्पादक अजय चौहान, सह सम्पादक नीरू भल्ला, सहयोगी सम्पादक सुशील शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


