‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के लिए भाजपा ने हल्द्वानी विधानसभा के बनाये संयोजक व सह संयोजक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आजादी महोत्सव के तहत होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी बैठक भारतीय जनता पार्टी कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी मैं संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने नैनीताल जिले में हर-घर तिरंगा कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक व सहसंयोजक की जानकारी दी। उन्होंने कहा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी विधानसभा में संयोजक भुवन जोशी एवं सह संयोजक संजय दुम्का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को देखेंगे। उन्होंने कहा की आजादी के इस महोत्सव में प्रत्येक घर में हर घर तिरंगा लहराए इसके लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान को सफल करने की दृष्टि से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि हम सबके लिए यह गौरव का पल कि हम सब इस आजादी के महोत्सव के भागीदार बनेंगे ।

यह भी पढ़ें -   गंगा स्नान में दान का जितना महत्व है, उससे कहीं अधिक महत्व गंगाजल के विशेष उपाय

संयोजक भुवन जोशी ने कहा हल्द्वानी विधानसभा मैं हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक कार्य योजनाएं बन चुकी है। उन्होंने बताया 11 अगस्त से 13 अगस्त तक प्रत्येक वार्ड एवं बूथ में प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक वंदे मातरम एवं रघुपति राघव राजा राम भजन के साथ प्रभात फेरी निकाली जायेगी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रत्येक बूथों में बूथ अध्यक्ष के माध्यम से प्रत्येक परिवार तक हर घर तिरंगा लगाया जाएगा। हल्द्वानी शहर भव्य दिव्य दिखे इसके लिए प्रमुख मार्ग प्रमुख चौराहे एवं प्रतिष्ठानो में तिरंगा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं मैं इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। हल्द्वानी विधानसभा में 15000 तिरंगा झंडे लगाए जाएंगे। हम सब का प्रयास होना चाहिए कि प्रत्येक परिवार इस आजादी के महोत्सव को अपने घर तिरंगा लहराए।

यह भी पढ़ें -   24 मई 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

मंच पर मेयर डॉ. जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, तरुण बंसल मंडल, अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी, मंडल प्रभारी दिनेश खुल्बे, जिला उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, मनीष पाल उपस्थित थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440