मौसम विभाग की भविष्यवाणी, उत्तराखण्ड में इन दो दिन हो सकती है भारी बारिश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि उत्तराखंड में बुधवार और शुक्रवार को जोरदार बारिश हो सकती है। विभाग ने पौड़ी, टिहरी, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर व नैनीताल जनपद में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का यह भी बताया है कि 8 जुलाई के बाद प्रदेश में और जोरदार बारिश हो सकती है। इसके भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 7 जुलाई को पिथौरागढ़, बागेश्वर व नैनीताल में भी भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिलों में सोमवार को कहीं- कहीं गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 7 और 8 जुलाई के बाद बारिश में कुछ तेजी आएगी और भारी बारिश को देखते हुए इन जिलों में संवेदनशील जगहों पर भूस्खलन, चट्टान खिसकने, राजमार्ग बाधित होने का भी अंदेशा जताया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बड़ी खबर… पहाड़ों की मुश्किल राहों का आसमानी समाधान? अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने उड़ाया पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल, 40 मिनट का सफर 12 मिनट में पूरा करने का दावा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440