वन क्षेत्राधिकारी का कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत किशनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस को घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड: कार्यकाल पूरा करने वाली व्यापार मंडल इकाइयां जल्द कराएं चुनाव, नियमों की अनदेखी पड़ सकती है भारी- रावेल सिंह आनंद

पुलिस ने जानकारी दी की मंगलवार को तराई पूर्वी वन प्रभाग अंतर्गत किशनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी 55 वर्षीय किरन चंद्र कफल्टिया अपने रेंज परिसर स्थित कमरे पर मृत पाए गए। पुलिस के मुताबिक रेंजर किरन चन्द्र विगत रात्रि अपने कमरे में सोए हुए थे, सुबह देर तक जब नहीं उठे तो उनके सहकर्मियों ने दरवाजा खोलकर देखा वह मृत अवस्था पर पड़े हुए थे।
इधर सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों एसपी क्राइम देवेंद्र पिंजा तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें -   भीषण गर्मी में बेजुबानों की प्यास बुझाने का संकल्प, वंदे मातरम् ग्रुप की मुहिम बनी मानवता की मिसाल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440