गुरुद्वारा श्री दुःख निवारण साहिब की नई कार्यकारिणी का गठन, रणजीत मुख्य सेवादार, हरविंदर महामंत्री तथा तीरथ बने कैशियर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गुरुद्वारा श्री दुःख निवारण साहिब राजेन्द्र नगर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। आज यहां गुरुद्वारा साहिब के लंगर हाल में आयोजित एक जनरल बैठक में मुख्य अतिथि सेवादार स. सोहन सिंह की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से चुना गया। जिसमें स.रणजीत सिंह नागपाल मुख्य सेवादार तथा स. हरविंदर सिंह कुकरेजा को महामंत्री चुना गया। जबकि स. तीरथ सिंह कुकरेजा को कैशियर की सेवा नवाजा गया।

यह भी पढ़ें -   CM की महत्वाकांक्षी योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, वायरल वीडियो के बाद जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित

बैठक के अंत में स. रणजीत सिंह नागपाल ने सबसे पहले श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी का कोटान कोट धन्यवाद औऱ समूह साध सँगत का हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ में मुख्य सेवादार स.सोहन सिंह का भी आभार जताया।
मुख्य अतिथि सेवादार सं. सोहन सिंह ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि नई टीम गुरु घर व पंथ को समर्पित कार्यों व संगत की भावनाओं व आशीर्वाद के अनुरूप के तत्परता से कार्यरत रहेगी। (Formation of new executive committee of Gurdwara Shri Dukh Nivaran Sahib, Ranjit chief servant, Harvinder general secretary and Tirath cashier)

यह भी पढ़ें -   पहली ही बारिश ने खोली सिस्टम की पोल! ऊधम सिंह नगर में घर-स्कूल डूबे, तेज बहाव में ट्रैक्टर बहा, लोगों में मचा हड़कंप
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440