उत्तरांचल पंजाबी महासभा हल्द्वानी का गठन, यह बने पदाधिकारी…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक होटल राज पैलेस में संम्पन्न हुई। इसमें हल्द्वानी की पंजाबी महासभा का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष जसविंदर सिंह भसीन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, महामंत्री मुकेश धींगड़ा और दलजीत सिंह दल्ली को बनाया गया। उपाध्यक्ष ज्ञान स्वरूप ग्रोवर को बनाया गया।

प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई द्वारा सरदार वरियाम सिंह, हरमिंदर सिंह कोहली, सोहन सिंह, अमरजीत पाली को विभाजन विभीषिका सैनिक सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रदेश संरक्षक पुनीत लाल धींगड़ा ने पंजाबी एकता को बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में हमारे 6 विधायक है़। सरकार से मांग करते है़ कि एक पंजाबी विधायक को प्रदेश सरकार में मन्त्री बनाया जाए और प्रदेश में पंजाबी को द्वित्तीय भाषा घोषित किया जाए।
पंजाबी महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण, डॉ. एनके मेहता, सरदार वीरेंद्र सिंह, सुभाष मोंगा, कमल सुखिजा ने विचार रखे। प्रेम मदान, सरदार गुरुचरण सिंह, महेश आहुजा, संजय तलवार, राजीव परमानी, कनिष्क धींगड़ा, रंजीत नागपाल, विनय विरमानी, सुनील तलवार, राजेश पुरी, सन्नी सेठी, हरविंदर सिंह, हितान्क सडाना, मनप्रीत सिंह सेठी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440