पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष मैखुरी का निधन, शोक प्रकट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी का निधन हो गया।वह दून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। मैखुरी को कोरोना के चलते मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। आज उन्होंने मैक्स अस्पताल के वैंटिलेटर पर अपनी आखिरी सांस ली। मैखुरी की दोनों किडनी फेल होने के बाद उनका डायलिसिस भी किया जा रहा था। वहीं, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व अन्य कांग्रेजजनों ने अनुसूया प्रसाद मैखुरी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुसूया प्रसाद मैखूरी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने स्व मैखूरी को कांग्रेस पार्टी का वरिष्ठ, निष्ठावान एवं कर्मठ नेता बताते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। श्री जोशी ने कहा कि श्री मैखूरी ने सदैव जनसेवा करते हुए पार्टी की नीतियों को आगे बढाने का काम किया। उनके आकस्मिक निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है। हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440