पूर्व सीएम हरीश रावत हल्द्वानी रेलवे अतिक्रमण मामले को लेकर बैठे उपवास पर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व सीएम हरीश रावत (Harish Rawat) हल्द्वानी रेलवे अतिक्रमण मामले को लेकर उपवास पर बैठे। रावत ने रेलवे भूमि के अतिक्रमण (encroachment of railway land) के मामले में कहा कि पुराने समय से रह रहे लोगों का पुनर्वास किया जाना जरूरी है। हरदा ने कहा कि सरकार योजनाबद्ध तरीके से इनका पुनर्वास कर सकती है। कहा कि हल्द्वानी (Haldwani) में जो लोग 60 से 70 वर्षों से रह रहे हैं, उन घरों को तोड़ने का आदेश न्यायालय की ओर से हो गया है।

यह भी पढ़ें -   विकासनगर शक्ति नहर में कूदी महिला का शव बरामद, दो मासूम बेटियां बचाई गईं

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य (Yashpal Arya) ने कहा कि राज्य सरकार ने न्यायालय में अपना प्रकरण सही तरह से नहीं रखा है। कहा कि रेलवे जिसको अपनी जमीन बता रहा है, उस जगह पर कई सरकारी स्कूल, फ्री होल्ड जमीन और सरकारी संपत्ति हैं। इसलिए राज्य सरकार को चाहिए कि वह उच्चतम न्यायालय में अपना पक्ष रखे। आर्य ने कहा कि सरकार के मन में खोट है और वह किसी भी तरह से पीड़ितों को बेदखल करना चाहती है।

यह भी पढ़ें -   अब घर बैठे बनवा सकेंगे राशन कार्ड, सरकारी पोर्टल से आसान और तेज प्रक्रिया

Former CM Harish Rawat on fast on Haldwani railway encroachment case

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440