पूर्व सीएम रावत ने क्षतिग्रस्त गौलापुल का लिया जायजा, कहा- सतर्क रहने की जरूरत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने मंगलवार को यहां क्षतिग्रस्त हुए गौला पुल का निरीक्षण कर जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस विपदा की घड़ी में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। लोग अनावश्यक रूप से इधर-उधर आवागमन ना करें। इस दौरान श्री रावत ने सभी कांग्रेसजनों से पीड़ित लोगों हर सम्भव सहायता करने की अपील की। श्री कुंजवाल ने कहा कि जिस तरह लगातार बारिश हो रही है इससे लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें -   24 जून 2026 बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस दौरान उपस्थित रहे दीपक बल्यूटिया ने कहा कि गौलापुल का एक छोर टूटने से गौलापार क्षेत्र का नगर से सीधा संपर्क टूट गया है। कई स्थानों में लोगों के घर और खेत खतरे की जद में हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि लोगों की जानमाल को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें। साथ ही सरकार से मांग की है कि मौसम ठीक होते ही गौलापुल ठीक कराने की माँग की। लोग जहां-तहां फंसे हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से अलग-अलग स्थानों में फंसे लोगों को राहत देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के मीरा मार्ग में जूते के शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू, लाखों का नुकसान
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440