एमबीपीजी छात्र संघ के पूर्व उपसचिव की सड़क दुघर्टना में मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र के बरेली रोड स्थित भगवान मार्बल प्रतिष्ठन के पास बुधवार की रात को बाइक व ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। इस हादसे में बाइक सवार एमबीपीजी छात्र संघ के पूर्व उपसचिव की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची मंगलपड़ाव चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मोर्चरी में रखवा दिया है। इधर इस दर्दनाक हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार एमबीपीजी महाविद्यालय छात्र संघ पूर्व उपसचिव एवं समाजसेवक रवि यादव निवासी पर्वतीय मोहल्ला बरेली रोड बुधवार को करीब रात्रि 9 बजे अपने बाइक से किसी कार्य से जा रहे थे, तो रास्ते में मंगल पड़ाव स्थित भगवान मार्बल के सामने तेज वर्षा के चलते उनकी बाइक बरेली रोड से आ रहे ट्रक संख्या यूके 02 सीए 0422 से टकरा गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर पहुंच कर राहगीरों ने रवि को उपचार के लिये बेस अस्पताल ले गये। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाद में परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिये भोटिया पड़ाव स्थित निजी अस्पताल ले गये। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मंगलपड़ाव पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और वाहनों को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। इधर मौत की खबर सुनते ही परिजनों व शुभचिन्तकों में कोहराम मच गया। पूर्व छात्रसंघ उपसचिव की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में छात्रों व दोस्तों की भीड़ एकत्र हो गई। इधर इस दर्दनाक मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं।
मृतक रवि यादव हल्द्वानी में रोटी बैंक व थाल सेवा से भी जुड़े थे। कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के दौरान उन्होंने गरीब व असहाय लोगों को भोजन कराने व राशन बांटने में अहम भूमिका निभायी थी। मृतक की मटर गली हल्द्वानी में फैंशन विला के नाम से रेडिमेंट की दुकान भी थी। परिजनों व दोस्त के मुताबिक दो दिन बाद उनका जन्मदिन भी था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और साहित्य का संगम बना ‘अभिव्यक्ति-2026’, डीपीएस हल्द्वानी में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज़
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440