समाचार सच, हल्द्वानी।
कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक के वार्ड संख्या-14 सदर बाजार क्षेत्र से प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जिला नैनीताल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता निर्विरोध डेलीगेट निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन की खबर के बाद व्यापारी संगठनों और व्यापारियों में खुशी का माहौल है।
विपिन गुप्ता के निर्विरोध चुने जाने पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री नवीन चन्द्र वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और व्यापारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि निर्विरोध निर्वाचन विपिन गुप्ता के प्रति व्यापारियों के भरोसे और सम्मान को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सहकारी बैंक में डेलीगेट के रूप में वे व्यापारियों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के साथ उनके हितों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संगठन के पदाधिकारियों ने विपिन गुप्ता के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके निर्वाचन से व्यापारिक समुदाय को नई उम्मीद मिली है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे, जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर लाला जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, युवा जिला महामंत्री शिव कपूर, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महानगर महामंत्री मनोज जायसवाल, महिला जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी, महिला जिला महामंत्री उर्वशी बोरा समेत संगठन से जुड़े अनेक पदाधिकारियों और व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विपिन गुप्ता को बधाई दी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440




