कैंसर से पीड़ित पूर्व डीआईजी सैलाल का निधन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व डीआईजी पुष्कर सिंह सैलाल का कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनके निधन से पुलिस महकमे के साथ ही पत्रकारों व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार रविवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में किया गया।

यह भी पढ़ें -   रोजी-रोटी कमाने निकले दीपक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पांच ऑपरेशन के लिए चाहिए लाखों रुपये; मां ने समाज से लगाई मदद की गुहार

पूर्व डीआईजी यहां गांधी आश्रम फतेहपुर लामाचौड़ में रहते थे और लंबे समय से कैंसर की बीमारी से ग्रसित थे। शनिवार की रात उन्होंने अपने आवास में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना से हर कोई स्तब्ध रह गया। मृदुभाषी व मिलनसार पूर्व डीआईजी सैलाल यहां एसपीसिटी भी रहे।

यह भी पढ़ें -   पर्यावरणविद् डॉ. आशुतोष पंत के 500 पौधों के सहयोग से हरियाली का महाअभियान, सांसद अजय भट्ट ने किया शुभारंभ, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय बनेगा 'ग्रीन कैंपस' का मॉडल

इधर डीआईजी जगतराम जोशी, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, एसपीसिटी अमित श्रीवास्तव समेत तमाम पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा पत्रकारों व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440