पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुमित ने बेसहारा गायों को खिलाया हरा चारा

खबर शेयर करें

साहू टीम कर रही हैं भूखे बेजुबान पशुओं को खाना देकर पुण्य कार्य

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने बेसहारा भूखी गायों को हरा चारा खिलाया। ज्ञात हो कि लॉकडाउन के चलते महानगर में बेसहारा मवेशियों भूख से व्याकुल है। इसको देखते हुए विगत कई दिनों से कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू की टीम ने इन भूखी गायों को हरा चारा खिलाने का अभियान चलाया है। बुधवार को साहू टीम के साथ सुमित हृदयेश ने भी गौला नदी के किनारे भूखी गायों को हरा चारा खिलाया। इस दौरान उन्होंने मौजूद युवाओं को सैनिटाइजर भी भेंट किया।

इस मौके पर कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश का कहना था कि बेजुबान पशुओं की सेवा करना बड़ा पुण्य का काम हैं। उन्होंने साहू टीम की इस अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि भूख से तड़प रहे बेजुबान पशुओं को चारा व पानी उपलब्ध कराकर साहू टीम असली योद्धा के रूप में कार्य कर रही हैं।

इधर कांग्रेस के जिला महामंत्री हेमन्त साहू ने बताया कि इस कोरोना वायरस की वजह से लोग घरों से नहीं निकल पा रहे है। ऐसे में बेसहारा गाय भूख के मारे व्याकुल हैं। इसी को देखते हुए बेसहारा गायों के लिए प्रतिदिन सुबह हरा चारा शहर के विभिन्न स्थानों पर डाल रहे हैं। जिससे इस संकट की घड़ी में गौवंश को भी भोजन प्राप्त हो सके।

यह भी पढ़ें -   35 हजार पौधों का लक्ष्य लेकर चल रहा हरित अभियान, बच्चों से लेकर ग्रामीणों तक बांटे जा रहे फलदार पौधे: डॉ. आशुतोष पंत

साहू के इस अभियान टीम में मुख्य रूप से पंकज कश्यप, जीत सिंह, विक्रम रन्धवा, साहिल, अंशु रानी, अभिषेक कश्यप, सचिन राठौर समेत आदि सेवादार शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हैड़ाखान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ कल्पवृक्ष (बाओबाब) का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440