युवाओं को माटी से जुड़ने का संदेश दे रहे हैं पूर्व फौजी सुरेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़/हल्द्वानी। सारतोला के ग्राम प्रधान एव सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश नियोलिया द्वारा लॉकडाउन के चलते पिछले 36 दिनो पूर्व संकल्प किया कि घर से बाहर नही जायेगे घर मे रहकर ही सब्जी उत्पादन को बढ़ावा दिया जाय। 20 नाली जमीन मे कद्दू, खीरा, लौकी, फ्रासबीन व भिन्डी की खेती प्रारम्भ की। आज 36 दिनो बाद देखा कद्दू की फसल लगभग तैयार हो रही है जो सराहनीय है। नियोलिया की यह पहल उन लोगो के लिए एक सीख भी है जो नवयुवक आज नौकरी के कारण दरदर भटक रहे हैं। लॉकडाउन परदेश मंे बहुत दिक्कतें झेल रहे है एसे युवाओं से अपील है आओ अपने गांव मे बंजर पड़ रहे जमीन में सब्जी उत्पादन करे स्वरोजगार करे। अपनी जन्मभूमि मे रहकर ही अपनी जन्मभूमि को हरी-भरी करे व स्वरोजगार अपनाये।

इधर सेराघाट के नियोलियासेरा निवासी सुरेश चन्द्र नियोलिया फौज से रिटायर फौज से रिटायर होकर अपने गांव में रह रहे हैं, वे वहां पर सब्जी आदि का प्रचूर मात्रा में उत्पादन कर रहे हैं, वे हर साल हजारों की सब्जी का उत्पादन कर निकटवर्ती सेराघाट, गणाई, गंगोली आदि स्थानों में खताते हैं। उन्होंने बताया कि वे फौज से रिटायर होने के बाद बाहर का रूख नहीं किया। गांव में ही रहकर कुछ करने की सोची, जिसका परिणाम यह रहा है कि आज वे एक प्रगतिशील किसान बनकर उभरें हैं। इधर वे सारतोला के ग्राम प्रधान भी हैं। उनके दो बच्चे है। बड़ा बेटा योगेश नेवोलिया दिल्ली में इंजीनियर हैं। वहीं छोटा बेटा हेमू केआरसी में सर्विस करता है। उन्होंने बताया कि उनके गांव के अधिकतर लोग पलायन कर चुके है। अगर यही स्थिति रही तो गांव में लोगों की संख्या काफी कम हो चुकी होगी। उन्होंने संदेश दिया कि अगर युवाओं में जज्बा हो तो वे अपनी जन्मभूमि में ही रहकर रोजगार पैदा कर सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 जुलाई 2026, बुधवारI जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440