कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश ने गायों को खिलाया चारा

खबर शेयर करें

साहू टीम की 41वे दिन भी गौसेवा जारी

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृत्व में गौला के समीप 41वे दिन गौ सेवा अभियान जारी रहा। शुक्रवार को कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी व कार्यकर्ताओं ने यहां पहुंच कर गायों को हरा चारा खिलाया।

इस अवसर पर श्री जोशी ने साहू टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि बेजुबानों को ऐसे वक्त में मदद की सबसे ज्यादा जरूरत थी। जिन्हें चारा पानी उपलब्ध करने के लिये साहू की पूरी टीम बधाई हकदार है। कांग्रेस नेता हेमन्त साहू, पंकज कश्यप व जीत सिंह ने इस कार्य में सेवा देने आये अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह गौसेवा अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

इस मौके पर पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष संजय किरौला, यूथ कांग्रेस पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजू रावत, महेश कांडपाल, पंकज कश्यप, जीत सिंह, विक्रम रन्धवा, हैप्पी माहेश्वरी, सचिन राठौर, रिहान हुसैन, कविता देवपा, साहिल राज, रवि कश्यप, अभिषेक श्रीवास्तव, हर्ष कुमार व महेश कुमार आदि पशुप्रेमी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल; देशभर की संस्कृति का दिखेगा संगम
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440