पूर्व खिलाड़ियों ने बढ़ाया भारतीय खिलाड़ियों का हौंसला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। खेल विभाग द्वारा स्पोर्टस स्टेडियम में टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलंपिक खेल में प्रतिभाग करने वाले भारतीय दल को ओलंपिक सेल्फी प्वाइंट पर सैल्फी लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान जिला खेल अधिकारी अख्तर अली ने बताया कि जापान के टोक्यो में 23 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों में कई भारतीय खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने के लिए भारत सरकार के निर्देश पर ओलंपिक सेल्फी प्वाइंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ रविवार को हल्द्वानी के स्पोर्टस स्टेडियम में किया गया। उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई के लिए पूर्व कोचों व खिलाड़ियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतकर लाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेट कोच प्रवीण चोपड़ा, परमजीत सिंह संटी, सुनील साह, विजय कुकसाल, कार्तिक जोशी, भगवती जोशी, बृजेश बिष्ट, त्रिलोक सिंह जीना समेत कई पूर्व खिलाड़ी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव में मतदान जारी, 1053 व्यापारी चुनेंगे अपना नया नेतृत्व

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440