पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली (एजेन्सी)। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, 92 वर्षीय डॉ. सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, एम्स की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

डॉ. मनमोहन सिंह का राजनीतिक और शैक्षणिक सफर
डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। लगभग 33 वर्षों तक वह राज्यसभा के सांसद भी रहे। 1991 में पहली बार राज्यसभा के सदस्य बनने के बाद उन्होंने तत्कालीन नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री का पद संभाला। इस दौरान उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक वित्तीय और प्रशासनिक सुधारों की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

डॉ. सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पंजाब में हुआ। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र की उच्च शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने शिक्षण कार्य करते हुए पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में सेवा दी।

सरकारी सेवा और योगदान
1971 में वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में सरकारी सेवा में शामिल हुए डॉ. सिंह को 1972 में वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाया गया। इसके अलावा उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

राजनीतिक उपलब्धियां
1998-2004 के बीच राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। 2004 और 2009 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत के बाद वह दो बार प्रधानमंत्री बने।

डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार है। देशभर से उनके स्वस्थ होने की कामनाएं की जा रही हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440