गरीब बच्चों के बीच मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर सुभाष नगर क्लीमेंटाउन में अपने सपने एनजीओ के प्रांगण में गरीब असहाय बच्चों को फल व अध्ययन सामग्री का वितरण किया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव व कांग्रेस सेवादल महानगर प्रभारी पीयूष गौड़ ने कहा कि राजीव गांधी को सूचना क्रांति का जनक माना जाता है, देश में कंप्यूटराइजेशन, टेलीकम्युनिकेशन का श्रेय भी राजीव गांधी को जाता है। महिलाओं को 33ः आरक्षण दिलवाले में राजीव जी की अहम भूमिका रही। देश में युवाओं को 18 साल की उम्र में वोटिंग डालने का अधिकार भी राजीव गांधी के प्रयासों से सफल हो पाया था। आज कांग्रेस सेवा दल ने उनके जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव महानगर प्रभारी पीयूष गोैड, रविन्द्र जैन, सुदामा सिंह, अकरम खान, अब्दुल मन्नान, अंजू नाहर, रामजीलाल, राम शरण, वीरेंद्र कनौजिया संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देहरादून में म्यूल अकाउंट का खेल! 6 बैंकों के एटीएम से निकले 5.61 लाख, साइबर ठगी के नेटवर्क की तलाश में पुलिस
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440