समाचार सच, देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने आज ड़ीजल और पेट्रोल के दामों लगातार वृद्धि व कमर तोड़ महंगाई के विरुद्ध अनोखे अंदाज में आटो रिक्शा को रस्सी बांधकर खीचते हुए प्रर्दशन किया। कांग्रेस मुख्यालय राजपुर रोड़ से एक आटो रिक्शा में रस्सी बांध गांधी पार्क तक रिक्शे को खीचते हुए हरदा ले गये। वही गांधी पार्क के बाहर सम्पन्न हुई सभा को कंधे पर गैस का सिलेण्ड़र रखकर सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले तीन माह में जहॉ गैस सिलेण्ड़र का दाम ढ़ाई सौ रुपये तक बड़ा है वहीं पेट्रोल, ड़ीजल के दामों में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है तथा खाद्य पदार्थाे के दाम भी आसमान को छू रहे हैं। पिछले छह वर्ष में केन्द्र सरकार ने अकेले पेट्रोलियम पदार्थाे से इक्कीस लाख करोड़ रुपया अर्जित किया है वो धन कहा चला गया। बेरोजगारी चौपट होते उद्योग धन्धे से हमारी आर्थिक स्थिति खराब हुई है। उन्होंने कहा कि जबतक ड़ीजल, पेट्रोल व गैस के दाम कम नही हो जाते तब तक हमें चैन से नहीं बैठना है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक जनता को जागरुक करने का काम भी हम सबको करना होगा। जनता के ऊपर एक ओर महंगाई का बोझ ड़ाला जा रहा है और कहा कि यह लड़ाई कांग्रेस की लड़ाई नही है। यह आम जनता की लडाई है क्योंकि उसका जीवन यापन करना ही दुभर हो गया है। वहीं हमारे बेरोजगार नौजवान दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ पूंजीपतियों की तिजोरियों को भरने के लिये केन्द्र सरकार अपनी नीतियों को उनके पक्ष में बना रही है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार को भी कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं की उपेक्षा की जा रही है। पंचायत राज संस्थाओं को कम कर आंका जा रहा है। हालाकि की कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एकांगी रुप से घोषित किया था परन्तु सैकड़ों कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












