भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह नेगी का निधन, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री रहे ज्ञान सिंह नेगी उम्र 75 वर्ष का आज तड़के पांच बजे आशुतोषनगर ऋषिकेश में निधन हो गया। वह टिहरी जिले के बेरणी के निवासी थे। आपातकाल के दौरान स्व. नेगी 18 माह जेल में रहे। वह लंबे समय तक विद्या भारती,जनसंघ, आरएसएस से जुड़े रहे। भाजपा में भी प्रदेश महामंत्री, अनुशासन समिति के अध्यक्ष से लेकर कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। आज ऋषिकेश में अंतिम संस्कार होगा। ज्ञान सिंह नेगी के निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि भाजपा उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं हमारी सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री ज्ञान सिंह नेगी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करें।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में सनसनी: पार्किंग में कार के भीतर मिला अधिवक्ता का शव, गोली मारकर आत्महत्या की आशंका

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440