समाचार सच, देहरादून। धार्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अब उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। ट्वीट में उन्होंने लिखा, बदरीनाथ से लौटने के बाद उनको बुखार की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्होंने प्रशासन की टीम को खबर देकर बुलवाया और अपना कोरोना टेस्ट कराया। इसके बाद उन्होंने ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच वंदे मातरम कुंज में खुद को क्वारंटीन कर लिया है।
उन्होंने आगे ट्वीट में लिखा, “मैं अभी हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच वंदे मातरम् कुंज में क्वॉरंटीन हूं जो कि मेरे परिवार के जैसा है. 4 दिन के बाद फिर से टेस्ट कराऊंगी और स्थिति ऐसी ही रही तो डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार निर्णय लूंगी. मेरे इस ट्वीट को जो भी मेरे संपर्क में आए हुए भाई-बहन पढ़े या उन्हें जानकारी हो जाए उन सबसे मेरी अपील है की वो अपनी कोरोना टेस्ट करवाये एवं सावधानी बरते.”
पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा ने बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी। बता दें कि दर्शन से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कोरोना की जांच कराई थी। वहीं, केदारनाथ के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, मंदिर के कर्मचारियों समेत 22 लोगों ने भी जांच कराई थी। उस दौरान उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












