वृद्ध का मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित सरगम सिनेमा के सामने एक वृद्ध का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस का मानना है कि वृद्ध ने जहर का सेवन कर आत्महत्या की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार को रामपुर रोड सरगम सिनेमा हॉल के सामने सड़क के किनारे दीवार की आड़ में एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जब काफी देर तक वह दीवार के सहारे बैठा रहा और उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। जांच पड़ताल के दौरान मृतक की शिनाख्त सुरेश चंद्र पंत पुत्र मथुरा दत्त पंत निवासी रामपुर रोड स्थित नैनीताल मोटर्स के पीछे के रूप में हुई है। पुलिस का मानना है कि उसने जहर का सेवन कर आत्महत्या किया है।

मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मालूम होगा।

यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर पाथफाइंडर स्कूल में गूंजा ‘One Tree, One Life’ का संदेश, ग्लोबल साइकिलिस्ट सोमेन देबनाथ ने बच्चों को दिखाई नई राह
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440