वृद्धाश्रम में मनाया गया नीम करौली महाराज का स्थापना दिवस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बाबा नीम करौली महाराज जी के कैंची धाम मन्दिर की स्थापना दिवस पर श्री आनंद आश्रम वृद्धाश्रम में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें आश्रम के सदस्य व वृद्धजन सम्मलित हुए।

आश्रम परिसर में आचार्य व पंडितों द्वारा विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ का कार्यक्रम सम्पन्न करवाया। मुख्य यजमान के रूप में आश्रम संचालिका कनक चन्द एवं उनके पति मनीष चन्द शामिल थे। हवन-यज्ञ सम्पन्न के बाद प्रसाद भी वितरण किया गया।

श्रीमती कनक ने बताया कि विगत कई वर्षों से भवाली स्थित कैंची धाम के स्थापना दिवस पर होने वाले भंडारे में आश्रम के सदस्यगण प्रतिभाग कर सेवा देते थे। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस बार आश्रम में परम पूज्य बाबा नीम करौली महाराज जी के धाम का स्थापना दिवस हवन-यज्ञ का आयोजन कर मनाया गया। उन्होंने बताया कि हवन की सारी व्यवस्था डॉ0 सुहास प्रहलादी और उनकी धर्मपत्नी डॉ0 निधि प्रहलादी द्वारा की गयी थी।

यह भी पढ़ें -   कारगिल के वीरों को नमन, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में गूंजे देशभक्ति के स्वर

इस अवसर पर मुख्य रूप से भावना बिष्ट, रोहित जोशी, ममता देवाल सहित आश्रम के स्टाफ, बुज़ुर्गजन ने हवन में आहुति दी।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440