चार लोगों पर लगाया धोखाधड़ी करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवक ने चार लोगों पर स्टोर खोलने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

दुर्गेश कॉलोनी मल्ली बमौरी निवासी दीपांकर सिंह गुंज्याल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि कुछ समय पूर्व उसकी मुलाकात अंकित अरोरा, संजय कोरंगा, त्रिलोक सिंह बिष्ट निवासी निवासी आस्था विहार निकट पनचक्की से हुई उनके द्वारा उससे इलैक्ट्रानिक गुड्स स्टोर खोलने की बात कही तथा इसके एवज में उससे कुछ पैसों की मांग की गई व खाता नं0 देकर उससे उक्त खाते में पैसे डालने की बात कही। जिस पर उसने संजय सिंह के बैंक खाते में 14,85,000 रुपये ट्रांसफर कर दिये लेकिन समय बीत जाने पर भी उसे सामान उपलब्ध नहीं कराया तो उसे द्वारा दबाव बनाने पर आरोपियों की ओर से उसे एक चेक दे दिया गया। जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपी उस पर लगातार चैक बैंक में न लगाने व पुलिस से शिकायत न करने का दबाव बना रहे हैं और न ही उसे रकम ही वापस कर रहे है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440