समाचार सच, हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र ओम टनवाल ने मेरठ में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम कर विद्यालय और हल्द्वानी का गौरव बढ़ाया है। ओम की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है और शिक्षकों व अभिभावकों ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया है।
प्रतियोगिता में ओम ने 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा उन्होंने 50 मीटर बटरफ्लाई और 100 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक तथा 50 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल कर कुल चार पदकों पर कब्जा जमाया।
विद्यालय के एक अन्य छात्र गौरंश कांडपाल ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी स्पर्धा में शीर्ष छह खिलाड़ियों में स्थान बनाकर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ा।
विद्यालय प्रबंधन ने ओम टनवाल और गौरंश कांडपाल को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने साबित कर दिया है कि समर्पण और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
विद्यालय ने विश्वास जताया कि ओम भविष्य में भी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, शहर और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उनकी उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



