तीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला करने वाले तीनों भाई चढ़े पुलिस के हत्थे, SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से ताबड़तोड़ कार्रवाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी के तीनपानी क्षेत्र में चापड़ और छुरे से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर गठित टीम ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि तीसरे आरोपी को अगले दिन गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

पुलिस के अनुसार 31 जुलाई को तीनपानी निवासी यमन प्रकाश ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि शनि मंदिर के पास सोनकर फार्म क्षेत्र में गौरव महतोलिया, सौरभ महतोलिया और सचिन महतोलिया ने उसके और उसके भाई के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। आरोप है कि विवाद के दौरान तीनों ने उसके भाई पर चापड़ और छुरे से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी।

शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और लगातार दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 31 जुलाई को गौरव महतोलिया और सचिन महतोलिया को मंगलपड़ाव क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद फरार चल रहे तीसरे आरोपी सौरभ महतोलिया को 1 अगस्त को भोटियापड़ाव टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें -   पिथौरागढ़ में बारिश का कहर! आदि कैलाश मार्ग पर बोल्डरों की बरसात, कुलागाड़ का बैली ब्रिज बहा; तीन घाटियों का संपर्क टूटा

विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों और बयानों के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराओं की भी बढ़ोतरी की है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने घटना का त्वरित खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440