निजी अस्पताल की चार स्टाफ नर्स निकलीं कोरोना संक्रमित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देहरादून में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज यहां एक निजी अस्पताल की चार स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। बताया गया कि इन्होंने कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का इमरजेंसी कक्ष में उपचार किया था। चारों स्टाफ नर्सों को दून अस्पताल लाया जा रहा है।

स्टेट कॉर्डिनेटर डॉ. एनएस खत्री ने इन मामलों की पुष्टि की है। वहीं अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1219 हो गई है। वहीं, 344 संक्रमित मरीज इलाज के बाद घर भेजे गए हैं।गत दिवस प्रदेश में 62 नए मामले मिले थे।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440