चार युवकों पर मारपीट व हमला बोलने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। युवकों पर बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में मेहंदी हसन पुत्र हाजी इब्राहिम निवासी उत्तर उजाला ने कहा है कि बीती 28 जून को खराब आम बदलने को लेकर उसकी मोहम्मद नासिर निवासी लाइन नंबर 8 के साथ कहासुनी हो गई। इस बीच नासिर उसके साथ गाली गलौज पर उतारू हो गया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने भाईयों मो. माजिद, मो. हसीब व मो. जुनैद को बुला लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उस पर तराजू के पल्ले से हमला बोला गया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग और राशिफल (27 जुलाई 2026): शिव चतुर्दशी पर बने दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440