जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी का एक और मामला प्रकाश में आया है। रकम वापसी के नाम पर फर्जी चेक थमा दिया गया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आर्मी से रिटायर्ड ग्राम रीठायत, तहसील गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ निवासी आनन्द प्रसाद का कहना है कि उसने चार साल पूर्व हरीश कुमार से कुमाऊं कॉलोनी पानी की टंकी के पास एक भूखंड का सौदा किया जिसके एवज में उसने 4 दिसम्बर 2017 को करीब 14 लाख की रकम भी हरीश को दे दी। आरोप है कि इसके बाद हरीश भूखंड पर कब्जा देने के लिए टालमटोली करता रहा। भूमि पर कब्जे अथवा रकम वापस देने को कहा गया तो आरोपी ने पीड़ित को फर्जी चेक थमा दिया। रिटायर्ड फौजी का आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। इस पर पीड़ित पुलिस की शरण में पहुंचा और आरोपी पर कार्यवाही की गुहार लगाई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में रोडवेज बसों पर हड़ताल का साया, कर्मचारियों के आंदोलन से यात्रियों की बढ़ सकती है मुसीबत!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440