वाहन के नाम पर हुई धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वाहन खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में भरत पुत्र सुरेश राम नवाबी रोड कुल्यालपुरा गली नं 8 ने बताया कि उसने एक्टिवा बिक्री का एक विज्ञापन ओएलएक्स में देखा। विज्ञापन में दिये गये नंबर पर जब उसने संपर्क किया तो अनुज चन्द नामक व्यक्ति से 26 हजार रूपये में स्कूटी की बात हो गई। फोन पर अनुज ने उसे बताया कि स्कूटी भेजने से पहले उसे 11 हजार रूपये बतौर सिक्योरिटी डालने होंगे। इस पर उसने उक्त रकम अनुज नामक व्यक्ति द्वारा दिये गये बैंक खाते में जमा करा दिये। इसके बाद फोन पर उसे यह बताया गया कि स्कूटी भेजी जा रही है, इसके ऐवज में उसे 4120 रूपये का बिल देना होगा। इसके बाद ही उसे स्कूटी मिल पायेगी। इस पर उसने यह रकम भी बैैंक खाते में जमा करा दी। इसके बाद न तो उसे स्कूटी मिली और न ही रकम वापस भेजी गई। जब उसने अनुज से संपर्क साधने का प्रयास किया तो फोन बंद मिला। इस पर उसे ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   NEET पुनर्परीक्षा को लेकर हल्द्वानी में सख्ती, 9 परीक्षा केंद्रों के आसपास लागू रहेंगे विशेष प्रतिबंध

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440