सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें


समाचार सच, हल्द्वानी। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की रकम ठग ली गई। इस षड़यंत्र में एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। जेल रोड हीरानगर निवासी दीपक कुमार पाण्डेय ने एक ही परिवार के चार लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। उसका कहना है कि उसके मित्र कौशल अग्रवाल के ऑफिस में कार्यरत रंजना मिश्रा ने उसे सरकारी नौकरी का प्रलोभन दिया। रंजना ने उससे यह कहा कि उसका भाई अमित मिश्रा रमसा में कार्यरत है। यदि किसी को सरकारी नौकरी चाहिए तो पैसे देकर नौकरी लग सकती है। इस पर वह उसके झांसे में आ गया और वर्ष 2018 में अमित मिश्रा के भट्ट कॉलोनी लालडांट स्थित ऑफिस में जाकर सात लाख रुपये दे दिये। उस दौरान अमित मिश्रा ने उसे यह भरोसा दिलाया कि 6 माह में उसे नौकरी मिल जाएगी। लेकिन निर्धारित समयावधि बीतने के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिली। बातचीत में अमित मिश्रा के अलावा उसके परिवार की गीता मिश्रा, रंजना मिश्रा, निर्मल मिश्रा ने उसे यह कहा कि यदि तीन माह में नौकरी नहीं मिली तो पैसा वापस कर दिया जाएगा। लेकिन उसे पैसा नहीं दिया गया। आरोपियों ने पैसों के लिए उसे अमित की पत्नी रीना मिश्रा का नंबर दे दिया। लेकिन उसने भी यह कहकर टाल दिया कि अमित उसके संपर्क में नहीं है। इस पर उसे धोखाधड़ी का आभास हुआ और वह पुलिस की शरण में पहुंचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सड़क पर बिखरी रेता-बजरी ने छीन ली एक और जिंदगी! रामनगर में युवा होटल कारोबारी की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर फूटा लोगों का गुस्सा
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440