हल्द्वानी में कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम युवक से की लाखों रुपये की धोखाधड़ी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक युवक से कंपनी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों की रकम एठ ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

समीर विहार फेस 2 नियर कोठारी केवल्स कुसुमखेड़ा निवासी विनोद कुमार लोहुमी पुत्र स्व. चन्द्र शेखर लोहुमी द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा गया है कि नवम्बर माह में सिम्पल इनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की डीलरशिप लेने के लिए आवेदन किया तो स्वयं को कंपनी का डीलरशिप सैक्शन प्रभारी बताने वाले निशांत सिंह कहा कि वह उसे आवेदन मेल पर भेजे। आवेदन भेजने के बाद विनोद कुमार को अजीत कुमार द्वारा फोन कर खुद को डीलरशिप विभाग का प्रबंध बताते हुए रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने को कहा। जिस पर विनोद ने 98.5 हजार कंपनी के बैंक खाते में जमा कर दिए। इसके बाद ठगों द्वारा फिर अलग-अलग तिथि में 7.80 लाख की रकम बैंक खाते में जमा करा ली गई। पीड़ित का कहना था कि इस बाद उनके द्वारा उसे स्कूटर का अग्रिम मूल्य जमा करने को कहा। इस पर जब विनोद द्वारा कंपनी अधिकारियों के बारे में जानकारी जुटाई तो उसे ठगे जाने का आभास हुआ और वह पुलिस की शरण में पहुुंचा। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 15 सितम्बर 2026, मंगलवार | ऋषि पंचमी पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440