समाचार सच, हल्द्वानी। जालसाजों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से हजारों की रकम उड़ा ली। इसका पता पीड़ित को तब चला जब उसे रकम निकलने का मैसेज आया। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में पटेल चौक निवासी मोनिस ने कहा है कि आज सुबह उसके बैंक खाते से ठगों ने 5052 रूपये उड़ा लिये। जब खाते से रकम निकाले जाने का मैसेज आया तो मोनिस के पैरोंतले जमीन खिसक गई। इस पर वह तत्काल कोतवाली पहुंचा और पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



