प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल क़लाम की जयंती पर लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप

खबर शेयर करें

शिविर में 90 लोगों के ब्लड टेस्ट व 21 लोगों की हुई आंखों की जांचें

समाचार सच, हल्द्वानी। मौलाना आजाद जन कल्याण समिति द्वारा भारत रत्न प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 90 लोगों ने ब्लड टेस्ट के साथ-साथ 21 लोगों की आंखों की जांच की गयी। साथ ही चश्मे भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस मौके पर यहां आयोजित विचार गोष्ठी में समिति के अध्यक्ष जहीर आलम अंसारी ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बहुमूल्य योगदान को याद किया और सभी नागरिकों से मौलाना आजाद द्वारा किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर शिक्षा को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
गोष्ठी में वक्ताओं ने मौलाना आजाद प्रथम शिक्षा मंत्री महान स्वतंत्रता सेनानी अबुल कलाम आजाद जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की उन्हें राष्ट्र का सच्चा सपूत समानता का पक्षधर बताया। वक्ताओं ने मौलाना आजाद को सच्चा देशभक्त और शिक्षाविद् बताते हुए उनके द्वारा किए गए शिक्षा के क्षेत्र में कार्य को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विचार गोष्ठी में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अब्दुल हमीद, निसार अहमद अंसारी, अधिवक्ता जावेद चौधरी, फरीद अहमद, मोहम्मद आरिफ, रईस अहमद, शहजैब खान आदि लोगों ने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी का संचालन नसीम अहमद वारसी ने किया।

यह भी पढ़ें -   अब पैदल चलना होगा आसानः नैनीताल जिले में फुटपाथ होंगे अतिक्रमण मुक्त, डीएम ने चलाया विशेष अभियान, अवैध पार्किंग पर भी होगी कार्रवाई

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440