एसिडिटी से लेकर स्ट्रेस दूर करने तक, प्रेगनेंसी के दौरान गुलकंद खाने से मिलेंगे ढेरों फायदे !

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को हार्माेनल बदलावों की वजह से कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियां होती हैं। ऐसे में नियमित तौर पर गुलकंद का सेवन उन्हें काफी लाभ पहुंचा सकता है। जानें इसके फायदे।

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियां होती हैं। गर्मियों में गुलकंद का सेवन महिलाओं को उन तमाम समस्याओं से राहत दिला सकता है। गुलकंद गुलाब की पत्तियों से तैयार किया जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। ऐसे में ये शरीर को गर्मी के असर से बचाने का काम करता है। साथ ही प्रेगनेंसी के दौरान मितली, उल्टी, गैस, एसिडिटी और तनाव आदि तमाम समस्याओं में राहत देता है। अगर आपकी प्रेगनेंसी सामान्य है, किसी तरह के कॉम्प्लीकेशंस नहीं हैं और डायबिटीज वगैरह की समस्या नहीं है, तो प्रेगनेंसी के दौरान गुलकंद आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। फिर भी एहतियात बरतते हुए एक बार विशेषज्ञ से परामर्श करने के बाद ही इसका सेवन करें। जानें गुलकंद से मिलने वाले फायदों के बारे में।

कब्ज की समस्या में राहत देता
कब्ज की समस्या प्रेगनेंसी में आम है। लेकिन गुलकंद इस समस्या को दूर करने में मददगार हो सकता है। गुलकंद मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है और कब्ज की परेशानी को दूर करता है।

शरीर को ठंडक देता
गर्मी के मौसम में हार्माेनल बदलावों के कारण कई बार महिलाओं को बहुत ज्यादा परेशानी हो जाती है। ऐसे में गुलकंद उन्हें गर्मी की समस्या से बचाव में मददगार माना जाता है। इसकी तासीर ठंडी होने के कारण ये शरीर को ठंडक पहुंचाता है और आराम दिलाता है।

गैस की समस्या दूर होती
प्रेगनेंट महिला नियमित रूप से सीमित मात्रा में गुलकंद का सेवन करे तो धीरे धीरे ये पाचन प्रक्रिया को बेहतर बना देता है। पेट की गैस, एसिडिटी, अपच आदि की परेशानी को दूर करता है।

स्किन को क्लीन करता
गुलंकद एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसे खाने से खून साफ होता है। ये शरीर के विषैले पदार्थ को बाहर निकालता है। इससे स्किन की तमाम समस्याएं दूर होती हैं और त्वचा साफ होती है।

तनाव कम करता
प्रेगनेंसी में महिलाओं को तनाव और मूड स्विंग्स की परेशानी अक्सर हो जाती है। गुलकंद शरीर और दिमाग को ठंडक देता है और रिफ्रेश करता है। इससे तनाव की समस्या कंट्रोल होती है।

पेट की समस्याओं से राहत
गर्मी के मौसम में पेट में कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में गुलकंद का सेवन से आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। रोजाना गुलकंद के खाने से भूख तो बढ़ती ही हैए साथ में पाचन क्रिया सही रहती है।

मुंह के छालों में आराम
अक्सर देखा जाता है कि पेट की गर्मी से मुंह में छाले पड़ जाते हैं। गुलकंद के सेवन से इनमें फायदा होता है। इसके अलावा गुलकंद के खाने से त्वचा से जुड़ी हुईं कई समस्याओं में फायदा होता है।

पसीने से छुटाकारा
गर्मी में शरीर में खूब पसीना आता है और इसके कारण बदबू आती है। गुलकंद पसीना आने की समस्या में भी लाभकारी होता है। इसके अलावा गुलकंद शरीर से विषैले पदार्थों को निकलाने मे मदद करता है।

आंखों में फायदा
गुलकंद खाना आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गुलकंद के सेवन से आंखों में जलन से लेकर मोतियाबिंद तक की समस्यों में असरकारक होता है। गुलकंद आखों को ठंडक पहुंचाने का काम करता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440