कुंठित कांग्रेस सफल रैली को भी असफल बता रही : भगत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की 15 जून को हुई उत्तराखंड वर्चुअल रैली (जनसंवाद रैली) को 13 लाख से अधिक लोगों ने देखा। यह रैली ऐतिहासिक रूप से सफल रही लेकिन जनता द्वारा लगातार नकारे जाने से हताश कांग्रेस इस रैली को असफल बता कर अपनी कुंठा प्रकट कर रही है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की इस रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता में भारी उत्साह देखने में आया। इस रैली को उत्तराखंड व बाहर 13 लाख लोगों ने देखा व सुना। इस रैली में राजनाथ सिंह व अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष की शानदार उपलब्धियों व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए किए गए कार्यों का जो विवरण दिया, वह उपलब्धियों का शानदार दस्तावेज है जिससे जनता लाभान्वित हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की उपलब्धियों व रैली की शानदार सफलता से कांग्रेस जो पहले से ही जनता द्वारा नकारी जा चुकी गई है और परेशान हो गई है। श्री भगत ने कहा कि सच यह है कि जनता द्वारा नकारे जाने की वजह से कांग्रेस को लगातार असफलता देखनी पड़ रही है। जनता ने कांग्रेस नेताओं की हरकतों के कारण असफलता का टेंडर कांग्रेस के नाम खोल रखा है। इससे कुंठित कांग्रेस नेताओं को असफलता के अलावा कुछ और दिखाई नहीं देता। इसी वजह से कांग्रेस राजनाथ सिंह की शानदार रूप से सफल रैली को भी असफल बता रही है। लेकिन इससे भाजपा का कोई नुक़सान नहीं है अपितु कांग्रेस ही हास्य का पात्र बन गई है।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर पाथफाइंडर स्कूल में गूंजा ‘One Tree, One Life’ का संदेश, ग्लोबल साइकिलिस्ट सोमेन देबनाथ ने बच्चों को दिखाई नई राह
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440