जागेश्वरधाम के पुजारियों से की अभद्रता पर शिवसैनिकों में रोष

खबर शेयर करें

सांसद धर्मेन्द्र कश्यप पर हो कानूनी कार्रवाई: रुपेन्द्र नागर

समाचार सच, हल्द्वानी। सांसद द्वारा जागेश्वरधाम के पुजारियों से की गयी अभद्रता पर शिवसैनिकों में रोष व्याप्त है। इस मामले में शिवसेना प्रदेश उप प्रमुख रूपेंद्र नागर ने कहा कि शनिवार 31 जुलाई को देवभूमि उत्तराखंड के जागेश्वर धाम में भाजपा के बरेली सांसद धर्मेन्द्र कश्यप द्वारा मंदिर में दर्शन के दौरान पुजारियों व्यवस्थापकों के साथ गाली-गलौज व अभद्रता करके तुच्छ मानसिकता का जो परिचय दिया है। उनका कहना था कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा सांसद ने देवभूमि उत्तराखंड अपमान किया हैं, जिसका शिवसैनिक घोर निंदा करते हैं और यहां की जनता भाजपा सांसद के इस कृत्य के लिए माफ नहीं करेगी।
नागर ने अल्मोड़ा जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान से मांग की है कि उक्त मामले में भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई करें, अन्यथा शिवसैनिक सड़कों पर उतर कर उक्त भाजपा सांसद खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल, 28 अक्टूबर 2026: बुधवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और करियर में उन्नति के अवसर
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440