तीसरे दिन भी गणेश उत्सव में धूम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गणेश महोत्सव की परम्परा तीसरे दिन भी जारी रही। जहां कुछ समिति द्वारा गणेश जी का विसर्जन किया गया वही कुछ स्थानों पर पूजा पाठ का कार्य चलता रहा। वैश्य महासभा द्वारा श्री राममंदिर में पंडित विवेक शर्मा द्वारा मंत्रोंच्चारण व पूजन किया गया। जिसमें यजमान रूप में वैश्य महा सभा के जायसवाल समाज से सुमित जायसवाल साहू समाज स पन्ना लाल साहू अग्रवाल समाज से रामकिशोर अग्रवाल सभी सपत्नी पूजन में सम्मिलित हुए।
सांध्य काल मे 6 बजे से 8 बजे तक आम दर्शन के लिए एक बार में 4 लोगो को ही मंदिर में दर्शन किये जा सकेंगे। व सायं पूजन में वैश्य महा सभा के काशोधन समाज से विजय गुप्ता, पंकज गुप्ता, पटवा समाज से अनुज देवल, शिवा देवल कार्यकर्ता सम्मलित हुए व तत्पश्चात 8 बजे रात्रि आरती की गयी जिसमें प्रशासन द्वारा तय किया गए नियम का पालन किया जायेगा।
वहीं प्राचीन शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता के दिशा निर्देश में जारी महोत्सव के तीसरे दिन प्रातः 9 बजे व रात्रि 9 बजे भगवान गणेश की आरती कोविड 19 के नियमों के अन्तर्गत की गयी। इस अवसर पर हरिमोहन अरोरा, सुभाष मांेगा, सोनू पुरी, नंदकिशोर लाला जायसवाल, हेमंत साहू, शिव कपूर, प्रताप बिष्ट आदि भक्तगण उपस्थिति रहे।
पटेल चौक स्थिति पिपलेश्वर मंदिर में आचार्य चन्द्रशेखर जोशी की दिशा निर्देश में गणेश महोत्सव के पूजन का कार्य किया जा रहा है जिसमें संजय सिंह राजपूत, राजू भोंसलें, कैलाश अग्रवाल, मणिक बाबर, सचिन सावंत आदि उपस्थित थे।
इधर नवयुवक संघ द्वारा हिमालय फार्म में भी गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्राचीन देवी मंदिर में पंडित गणेश जोशी के दिशा निर्देशन में रेलवे बाजार गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रामप्रसाद कश्यप, गोविन्द बगड्वाल, रितेश जोशी सहित कई भक्तगण उपस्थित रहे।
मेडिकल कालेज के बाहर शनिदेव मंदिर में हिन्दु महासभा द्वारा 11 किमी नंगे पैर पद यात्रा कर गणपति का विसर्जन भी किया गया। विसर्जन करने वालों में पं. तिलक काण्डपाल मुख्य यजमान, वीपी मिश्रा, अम्रता मिश्रा द्वारा पूजा आदि की गयी। इस अवसर पर प्रशांत अग्रवाल, मनीष नेगी, प्रमोद अग्निहोत्री, कल्पना भण्डारी, मनीष निषाद, दयाल जोशी प्रमुख थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और साहित्य का संगम बना ‘अभिव्यक्ति-2026’, डीपीएस हल्द्वानी में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज़
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440