22 से होगा वैश्य महासभा का गणेश महोत्सव

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार वैश्य महासभा द्वारा विगत कई वर्षों से आयोजित गणेश महोत्सव पूर्व की भांति न होकर केवल परम्परा का निर्वहन करते हुए श्रीराम मंदिर में आयोजन किया जायेगा।
महासभा के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल में प्रशासन की अनुमति के साथ यह एक सूक्ष्म एवं सुन्दर आयोजन किया जायेगा जो 22 तारीख को 11 बजे मूर्ति स्थापना तथा प्रतिदिन प्रातः 8.30 बजे से 10 व सायं 6 से 8 बजे तक केवल 8 भक्त ही दर्शन कर सकेगें तथा 28 तारीख को गणपति की मूर्ति का विजर्सन किया जायेगा।
इस बार ऑनलाइन फैंसी ड्रेस व चित्रकला प्रतियोगिता भी वैश्य महिला समिति के सहयोग से आयोजित की जाएगी।
महामंत्री विनीत अग्रवाल ने बताया कि कोरोना की वजह सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रख आरती के समय भी निश्चित लोगों की उपस्थिति रहेगीे।
आयोजन के दौरान श्री राम मंदिर को लाइट द्वारा सजाया जाएगा, मूर्ति का प्रतिदिन फूलों से श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही युवा वैश्य महासभा के युवा साथी वहां पर आसपास सेवा देते रहेंगे ताकि वहां पर एक समय पर ज्यादा लोग एकत्रित ना हो पाए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440