हल्द्वानी महानगर में चोरों का गैंग सक्रिय, पांच दुकानों के ताले तोड़, किया नगदी व सामान पर हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर क्षेत्र में चोरों का गैंग सक्रिय होने से क्षेत्र के लोग काफी सहमे हुए है। हाल के दिनों में कई घरों व दुकानों में चोरी के मामले सामने आए है। चोरों का यह गैंग पहले घरों व दुकानों की रेकी करता है, फिर मौका मिलते ही दिन में ही चोरी की घटना को अंजाम दे देता है। गुरूवार की देर रात तीनपानी में चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़कर वहां से हजारों की नगदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है।

यह भी पढ़ें -   बकरीद को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनपानी में बीती रात चोरों ने पांच दुकानों के ताले तोड़ दिए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह चला। चोर चंपा मेहता की दुकान से ड्राइफ्रूट, मसाले व 600 रूपये की नगदी, धर्मेंद्र कश्यप की रेडीमेड की दुकान से जैकेट व 1500 रूपये की नगदी, तनुज सोनकर की दुकान से एक मोबाइल फोन व 800 रूपये की नगदी, डॉ गिरीश भट्ट की पैथोलॉजी लैब से 4 हजार की नगदी ले उड़े। इसके अलावा चोरों ने एक अन्य किराने की दुकान के भी ताले तोड़ दिए। चोर वहां से नगदी समेत अन्य सामान ले उड़े हैं। सूचना पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं कर रही है। जिसके चलते चोर बेखौफ हैं और वह एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर सीएम धामी का हमला, बोले- सेना पर सवाल उठाने वालों को देवभूमि स्वीकार नहीं करेगी
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440